गरियाबंद
राजिम, 25 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेंद साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ.योगीराज माखन कश्यप के अनुसंशा से खोमेस्वार (संजू) साहू को भाजयुमो जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया।
इस नियुक्ति पर संजू को पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतको ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, नगर पालिका गरियाबंद सभापति वंश गोपाल सिन्हा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तोरण सागर, रिकेश साहू, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुरेंद सोनटेके, महामंत्री धनजय नेताम, ईश्वर वर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गरियाबंद आनद ठाकुर, महामंत्री राज डे, अविनाश दीवान, अजय दी डोंगरे आदि शामिल है। इस अवसर पर संजू ने सभी का आभार जताते हुए पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।