धमतरी

कांग्रेस सरकार खुलेआम भ्रष्टाचार और घोटाला कर रही-केदार
26-May-2023 3:02 PM
कांग्रेस सरकार खुलेआम भ्रष्टाचार और घोटाला कर रही-केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 मई।
भाजपा मडंंल बेलरगांव का कार्यसमिति बैठक आयोजित किया गया। ग्राम बिरगुड़ी के हल्बा समाज भवन में जिसमें बूथ सशक्तिकरण एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया, जिसमें बैठक में विशेष रूप से बैठक प्रभारी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा केदार कश्यप,सिहावा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बस्तर महाराजा कमलचन्द्र भंजदेव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह,पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री एवं बेलरगांव मंडल प्रभारी प्रकाश बैस, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप उपस्थित थे।

बैठक प्रभारी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा केदार कश्यप ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार खुलेआम भ्रष्टाचार और घोटाला कर रही हैं।भाजपा की एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के भ्रष्टाचार को घर - घर व गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बताएं?। आप सभी कार्यक्रर्ता प्रत्येक बूथों में चार से पांच दिन रोजाना जाएं अब चुनाव नजदीक है हम सब अभी से लग जाए ओर नये मतदाताओं का स्वागत करें।

सिहावा विधानसभा प्रभारी कमलचंद भंजदेव ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश की सरकार बनी है किसान, मजदूर, आम जनता, छात्र, युवा एवं सभी वर्गों के लोग त्रस्त हो चुके हैं। गौठानों के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता एक एक गौठानों में जाकर राज्य सरकार की इस भ्रष्टाचार को उजागर करे।

मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना रोककर कांग्रेस सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही हैं।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे,पूर्व जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू,सासंद प्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी मोहन पुजारी, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम,रूपदास मरकाम विस्तारक सिहावा विधानसभा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, युवा मोर्चा महामंत्री चुम्मन साहू, लिलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष दीपक साहू, मोनू साहू, मंडल मंत्री विनय देवागंन,वैदकुमार गंजीर,पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर अडिल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम, पूर्व जनपद सदस्य अजय ध्रुव,टिकेश्वर ध्रुव, गनेशिया मरकाम, मनोहर सोनवानी, उमेंश साहू,गौचंद मरकाम, डाकेद्र कश्यप, संजय शाडिलय,भुवनदास मानिकपुरी, डॉ.के.एस शाडिलय,सुकचंद मरकाम, बिसरी कुजांम,अनिता मरकाम, मोहित जैन, सोहन साहू, चैनसिंह पटेल,राकेश बिसेन,अर्जुन देवागंन, रामप्रसाद मरकाम, भूषण देवागंन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news