बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 26 मई। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं करनेे को महिला भाजपाइयों प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर के पुराना बस स्टैंड में चक्का जाम किया।
करीब घंटे भर के प्रदर्शन में महिला भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार से शराबबंदी का वादा पूरा करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ललिता साहू नेे कहा कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल की सौगंध खाकर प्रदेश में शराब बंदी लागू करने का वादा किया, लेकिन 4 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कांग्रेस सरकार नेे वादा पूरा नहीं किया है। जो प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा है। क्योंकि शराब के करण सबसेे अधिक महिलाएं परेशान रहती है।
भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक
भाजपा जिला महिला मोर्चा बेमेतरा की कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। ललिता साहू द्वारा जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह प्रथम जिला स्तरीय बैठक थी। अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शालिनी राजपूत के साथ ही साथ, आशा दुबे, संध्या तिवारी सहित प्रदेश के विभिन्न दायित्व वान महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा के समस्त उपस्थित दायित्व वान कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि जिले के तीनों विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कमल सखी का गठन हो और प्रत्येक बूथ पर महिलाएं समय-समय पर निगरानी करते रहें एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के रीति-नीति सहित जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन को बताएं।
इस अवसर पर सुनीता सिन्हा, पिंकी नेमा गुप्ता, ममता साहू, सुनीता मानिकपुरी, शैलू साहू, अनीता साहू, सरस्वती यादव, सुनीता साहू, रजनी उमा सिंह राजपूत, सुहागा निषाद, कलिंदरी सेन, रानू साहू ने भाजपा की सदस्यता ली।
प्रदर्शन में जिले भर से आई महिला पदाधिकारी हुईं शामिल
प्रदर्शन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, संध्या परगनिहा, रीना साहू, पुष्पा साहू, मधु राजपूत, दीपेश साहू, रोहित साहू, पोषण वर्मा, सावित्री रजक, राजेश्वरी पांडे, भुनेश्वरी वर्मा, उमा ठाकुर, संतोषी साहू, मीना निषाद, ममता देवांगन, मैना देवी मांडले, द्रोपति साहू, बबीता रोहरा, सविता मानिकपुरी, पुष्पा, राजकुमारी मानिकपुरी, हेमलता शर्मा, ज्योति सुराना, लक्ष्मी साहू, सरोजिनी यादव, विनीता अग्रवाल, खेमिन साहू, अमिता बघेल, प्रमिला साहू, लक्ष्मी वर्मा, रेखा शर्मा, इंद्राणी सिन्हा, गुलापा साहू, लक्ष्मी लहरें, रेखा सोनी, शोभा बाफना आदि शामिल थी।