धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 मई। आज कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई और उनके कार्यों को याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा द्वारा ग्राम पंचायत कोलियारी के गौठान में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाने एकत्रित हुए। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कहा-आज भारत अगर विज्ञान, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है तो इसके मुख्य शिल्पकार पंडित नेहरू ही है, उन्होंने भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संविधान की परिकल्पना को साकार करने देश में विज्ञान सम्मत सोच की जड़ों को सींच औद्योगिक कांति की शुरुआत की । नेहरू ने गांधी जी के सिद्धांत पर अमल करते हुए सभी धर्मों के अनुयाइयों को सह अस्तित्व का दर्जा देकर एक मजबूत देश की बुनियाद डाली।
ब्लॉक युकांध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि देश को आईआईटी, एम्स, आईआईएम, भाखड़ा नांगल बांध, भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे संस्थान देने वाले नेहरू के असंख्य कार्यों को आज शून्य घोषित करने का प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, उनके द्वारा स्थापित शिक्षा संस्थानों में पढक़र ज्ञान प्राप्त करने वाले अंधभक्त आज सोशल मीडिया में झूठ की खेती के सहारे पंडित जी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिपं सभापति गोविंद साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर,जिला युंकाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, परमेश्वरी महेंद्र साहू, होमेन्द्र साहू, रामचन्द्र साहू, बिसौहा, वीरेंद्र साहू, रामरतन साहू, बीरबल मानिकपुरी, मुकेश साहू, कुलेश्वर, भगतू, तोरण साहू, प्रेम यादव, सुरेखा ध्रुव, भानुमती, लक्ष्मी साहू, विमला निशाद, ढकेश्वर साहू गिरधर तारक आदि उपस्थित थे।