बस्तर

शराब परिवहन करते दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
28-May-2023 2:50 PM
 शराब परिवहन करते दो तस्कर चढ़े  पुलिस के हत्थे

जगदलपुर,  28 मई।  अवैध रूप से  शराब परिवहन करते दो तस्करों को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी  के कब्जे से अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब करीब 20 लीटर जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो जब्त किया गया। एक तस्कर के कई आपराधिक रिकार्ड हैं।

पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे ओडिशा प्रांत से होने वाले अवैध पदार्थों की परिवहन को रोकने के लिए एक टीम गठित की  थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रही बोलेरो में कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे  है जो अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे  हैं।

 थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तत्काल धनपुंजी फारेस्ट नाका में घेराबंदी किया गया। थोड़ी देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक बोलेरो ओडिशा की ओर से आती दिखी जो पुलिस पार्टी को देख कर बोलेरो को लेकर भागने की फिराक में था।

उसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर चौकावाड़ा चौक मेंं पकड़ा गया। बोलेरो को चेक किया गया, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। नाम पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे।

बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम रघुनाथ सेठिया और संतराम कश्यप निवासी मोगरापाल बस्तर जगदलपुर बताये। जिनके  बोलेरो को चेक करने पर आरोपियों के कब्जे से  अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब करीब 20 लीटर  तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कुल कीमती  5,15,000 रुपए को जब्त किया गया।

 आरोपियों  के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियों के संबंध में थाना बस्तर से पता किया गया जो आरोपी रघुनाथ सेठिया के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज होना पता चला। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news