महासमुन्द

ठूठापाली गोठान से जुडक़र लक्ष्मी महिला समूह ने अर्जित किया सवा 9 लाख आय
28-May-2023 8:15 PM
ठूठापाली गोठान से जुडक़र लक्ष्मी महिला समूह ने अर्जित किया सवा 9 लाख आय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,28 मई। विकासखण्ड बसना में गठित लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ग्राम ठूठापाली की सदस्यों ने गोठान से जुडक़र आर्थिक समृद्धि की एक नई इबारत लिखी है। समूह की 10 महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट निर्माण,सब्जी उत्पादन और मुर्गी पालन अपनाकर अपने आर्थिक स्थिति में आमूल चूल परिवर्तन करते हुए स्वावलंबन की मिसाल कायम की है।

यह ग्राम विकासखण्ड मुख्यालय बसना से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के 10 सदस्यों द्वारा ग्राम गौठान प्रबंधन समिति गौठान में वर्ष 2019.20 से आज दिनांक तक कुल गोधन क्रय 5392.09 क्विंटल किया गया है। जिसे स्व सहायता समूह को हस्तातंरित होने पश्चात् वर्ष 2019.20 से आज तक सुपर कम्पोस्ट खाद 802.00 क्विंटल एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद 1296.80 क्विंटल कुल 2098.80 क्विंटल खाद् उत्पादन किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के मानक स्तर 40 प्रतिशत की दर के विरुद्ध लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा लगभग 37.83 प्रतिशत खाद् का उत्पादन किया गया है। जिसके फलस्वरूप स्व सहायता समूह को निर्मित खाद का लाभांश राशि 6 लाख 23 हजार 32 रुपए  की प्राप्ति हुई है। इसके साथ-साथ स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन का कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया गया है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा वर्मी खाद् के अलावा सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन से भी अच्छी आमदनी हो रही है। सब्जी बाड़ी से 34 हजार 450 रुपए एवं मुर्गी पालन से 2 लाख 62 हजार 400 रुपए आय प्राप्त हुआ है। इस तरह समूह को कुल आय 9 लाख 19 हजार 882 रुपए अर्जित हुआ है। 

उक्त गतिविधियों में शामिल होने के कारण सहायता समूह को चक्रिय निधि की राशि पन्द्रह हजार रुपए एवं सामुदायिक निवेश कोष की राशि साठ हजार रुपए व बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से दो लाख पच्चास हजार रुपए का ऋण राशि प्राप्त हुआ। जिसे वे आय मूलक गतिविधियों में लगा रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news