कोण्डागांव

केशकाल ब्लॉक के बेडमा गांव में होगा संभाग स्तरीय कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 29 मई। डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम केशकाल ब्लॉक के बेडमा गांव में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष पुरूषोत्तम गजेंद्र करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष केशकाल विधायक संतराम नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु रविवार को बहिगांव में केशकाल, बड़ेराजपुर, फरसगांव व माकड़ी ब्लॉक के सामाजिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का शपथ लिया।
संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का भी संगठन में भागीदारी होनी चाहिए। इसलिए इस बार जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। मंडल के जगह ब्लॉक का गठन किया जा रहा है। अब केशकाल मण्डल को चार ब्लॉक में बांटा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम सरपंच को अब ग्रामीण समाज प्रमुख के नाम से जाना जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक दिन काम धंधा बंद कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की है। बैठक में संरक्षक झाड़ूराम नेवेन्द्र, माधव जैन, उपाध्यक्ष सुलेन्द्र नेगी, योगेश सिन्हा, सलाहकार सालिक राम जायसवाल, घसिया राम सेठिया, रामचंद्र सोनवंशी, अभिमन्यु पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल,पोचेन्द्र सिन्हा, गिरधारी सिन्हा, चौधरी जायसवाल, प्रदीप सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष केदार जैन व आभार प्रदर्शन कृष्णा देवी सिन्हा ने किया।