राजनांदगांव

परिवार के मुखिया की तरह मोदी पूरे देश की चिंता करते हैं - रमन
29-May-2023 4:20 PM
परिवार के मुखिया की तरह मोदी पूरे देश की चिंता करते हैं - रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 मई।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम तोरणकट्टा के बूथ क्र. 188 में मन की बात की 101वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताआ व ग्रामीणों के साथ प्रसारण सुना। डॉ. सिंह ने कहा कि नि:संदेह मन की बात सुनने से मोदी के आत्मचिंतन का अनुभव होता है तथा देशभर के अलग-अलग राज्यों की खूबियां इस माध्यम से हम सबको पता चलता है।

उन्होंने कहा कि इस बार की कड़ी में मोदी ने कबीर और विभिन्न प्रदेशों में जल संरक्षण के प्रयासों से अवगत कराया। जिसमें अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश के बालोद जिले के युवाओं द्वारा जल संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी की यही खूबी उन्हें सबसे अलग करती है। एक प्रधान सेवक के नाते वह पूरे देश का चिंतन करते हैं और घर के मुखिया के समान सभी वर्ग विशेष एवं जातियों सहित सभी प्रदेशों का ध्यान रखते है। डॉ. सिंह ने आज स्वातंत्रवीर सावरकर की जयंती का उल्लेख करते कहा कि आज ही के दिन उन महान व्यक्तित्व का जन्म हुआ था, जिन्होंने देश की खातिर एक बार ही नहीं दो-दो बार काले पानी की सजा का भीषण कष्ट भोगा था। उन्होंने प्रधानमंत्री को साधुवाद देते कहा कि उनके जन्म दिवस पर देश को नए संसद भवन का सौगात देना इतिहास में चिरस्मरणीय रहेगा। 

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार मन की बात के कार्यक्रम पश्चात डॉ.सिंह ग्राम तोरणकट्टा में ही कबीर प्रकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए, जहां कबीर के महत्वपूर्ण प्रेरक दोहों का उच्चारण कर अर्थ सहित जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कबीर के प्रसिद्ध दोहे ‘‘गुरू गोंविद दोऊ खड़े, काके लागू पाओ, बलिहारी गुरू आपने, गोविन्द दिये मिलाये‘‘ का भावार्थ बताते कहा कि गुरू अपने स्थान से ही हमें भगवान से मिलने का रास्ता बताते है, इसलिये गुरू की महिमा भगवान से ऊपर है, हमें गुरू का चरण स्पर्श करना चाहिए।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, सावन वर्मा, आकाश चोपड़ा, आलोक बिंदल, रवि सिन्हा, मूलचंद भंसाली, अंजू साहू, सेवती साहू, गीता साहू, मनोज साहू, रोहित साहू, खिलावन साहू, तेजेश्वरी साहू, ओराण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news