रायगढ़

करोड़ों के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम
29-May-2023 9:01 PM
करोड़ों के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 29 मई।  चुनाव पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शराब बंदी की बात कही गई थी। इसके बावजूद शराब बंदी नही हो सकी। तो वहीं अब करोड़ों का शराब घोटाले की बात सामने आ रही है, इसके विरोध में लगातार भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां रविवार को भारतीय जनता महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से 23 सौ करोड़ के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में ढिमरापुर चौक पर सांकेतिक रूप से चक्काजाम कर दिया।

इस दौरान महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। चुंकि ढिमरापुर चौक काफी व्यस्तम मार्ग है ऐसे में चक्काजाम के दौरान आने जाने वाले छोटे व भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। व्यवस्था सम्हालने पुलिस जवान भी काफी संख्या में मौजूद थे। चक्काजाम के दौरान प्रभारी मंजू सिंग, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, अध्यक्ष शोभा शर्मा, शीला तिवारी, मंजुलता नायक, आरती सिंह, दुर्गा डॉली देवांगन, पूनम सोलंकी, लक्ष्मी विश्वास, लक्ष्मी वैष्णव, सुशीला चौहान, बेबी ठाकुर, गोपिका गुप्ता, सुजाता बेहरा, रीना महंत् गीता महंट विजय लक्ष्मी चौहान वंदना केशरवानी मीनू सोनी सुशीला आवडे, रीता निषाद, आशिया बनो, चम्पा माली संगीता यादव पिंकी पंडा, ममता जेना, नेहा देवांगन, अंजू श्रीवास्तव, रवि भगत, उमेश अग्रवाल, आशीष ताम्रकार,पवन शर्मा,राजेश बेहरा,  शकुंतला राणा, गंगोत्री मानिकपुरी, गंगोत्री साय, सरिता चौहान, प्रवीण द्विवेदी, ओमकार, अंकुर गोरख, कार्तिक साहु, सुरेश गोयल, आकाश मिश्रा, मितेश शर्मा, सतनाम, मेघा जटावर, दीपक दिनकर, सुजाता सांवरिया, सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news