कोण्डागांव

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 मई। 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर 27 मई से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भवेश चौधरी कमाण्डेंट 188 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के मार्गदर्शन में एस.ए. रोजन जिमिक द्वितीय कमान अधिकारी 188 बटालियन के द्वारा 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में जानकारी प्रदान कर योगा के कार्यक्रम का 188 बटालियन केरिपुबल कोण्डागांव स्थित कैम्पस में शुभारंभ किया गया।
एस.ए. रोजन जिमिक द्वितीय कमान अधिकारी 188 बटालियन के द्वारा 188 बटा. केरिपुबल मुख्यालय कोण्डागांव में कार्यक्रम उपस्थित सभी अधिकारी एवं जवानों को संबोधित किया एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। नियमित योग करने से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं शरीर स्वस्थ्य बना रहता है, योग निश्चित रुप से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करनें का साधन है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीको से लाभ मिलता हैं। हमारे दैनिक जीवन मे योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिये एक बड़ी राहत प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा योग के प्रति किए गए उल्लेखनीय योगदान के विषय में भी बताया ।
27 मई को उत्साह एवं उल्लास के साथ ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कोण्डागांव 188 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एस.ए.रोजन जिमिक द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमल सिंह मीना उप कमांडेण्ट, ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर योग अभ्यास किया।