महासमुन्द

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन महासमुंद ने किया पूर्व संयोजक समेत कईयों का सम्मान
30-May-2023 2:33 PM
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन महासमुंद ने किया पूर्व संयोजक समेत कईयों का सम्मान

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का सम्मान समारोह संग बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 मई। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला महासमुंद द्वारा फेडरेशन के पूर्व संयोजक श्रीमती एस. चंद्रसेन, अशोक गिरि गोस्वामी, शिव कुमार साहू, संतूराम साहू के सम्मान में एक समारोह का आयोजन काव्यांश भवन महासमुंद में नवनियुक्त फेडरेशन संयोजक टेकराम सेन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, विशिष्ट अतिथि के रूप में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी,प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देश्यी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पंकज पाण्डेय, पेंशनर संघ के उप प्रांताध्यक्ष नारायण लाल चंद्राकर, फेडरेशन संरक्षक प्रमोद तिवारी, राजपत्रित अधिकारी संघ के महामंत्री नंद किशोर सिन्हा उपस्थित थे।

सर्वप्रथम स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि महासमुंद जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का कार्यकाल श्रीमती चन्द्रसेन के नेतृत्व में स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। पूरे प्रदेश भर में एक मात्र महिला संयोजक के रूप में आपने एक नई दिशा दी है। इस क्रम में अशोक गिरि गोस्वामी, शिव कुमार साहू, संतूराम साहू के विशिष्ट योगदान के लिये उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों को फेडरेशन के आगामी योजना एवं रणनीति से अवगत कराया। प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, अजय तिवारी एवं पंकज पाण्डेय ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारी अधिकारी हित में आगे बढक़र कार्य करने एवं सरकार को उनके द्वारा की गई वादा खिलाफी के लिये एकजुट होकर संघर्ष करने का समय आ गया है। उन्होंने आव्हान किया कि आगामी दिनों में जंगी प्रदर्शन एवं आंदोलन के लिये कमर कसकर तैयार रहें।

मुख्य अतिथि की आसंदी से नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि प्रदेश के विकास में कर्मचारी अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा है। वे सरकार के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती एस.चन्द्रसेन जैसे कर्म योद्घा ने कर्मचारी जगत को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. रामकुमार चंद्राकर, चिन्ताराम साहू, चमन चंद्राकर, हेमेन्द्र आचार्य, सिराज बक्स, केके  चंद्राकर, एसपी ध्रुव, चंद्रभान साहू, भीम साहू, नितेश श्रीवास्तव, उमेश साहू, राजेश शर्मा, अविनाश लाल, ईश्वर चंद्राकर, कुबेर साहू, के.आर. सागर, शैलेन्द्र सोनी, जगदीश साहू, बीपी मेश्राम, बाबूलाल ध्रुव, भागवत जगत, जयराम पटेल, किशोर कुमार रथ, विजय लक्ष्मी चंद्राकर, प्रभा पंडा, आशा साहू, सुरेखा शर्मा, दिलीप तिवारी, मिलाप यादव, सरिता तिवारी, मुकेश नामदेव सहित सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव ईश्वर चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन अपाक्स के प्रांताध्यक्ष कृपाराम सागर ने किया। उक्त जानकारी ईश्वर चंद्राकर ने दी है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news