महासमुन्द

शराबबंदी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम
30-May-2023 2:44 PM
शराबबंदी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 मई। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आव्हान पर महिला मोर्चा सरायपाली के द्वारा कल शराबबंदी को लेकर शहर के झिलमिला चौक के पास चक्काजाम किया गया। अपरान्ह 4 से 5 बजे तक लगभग 1 घण्टे तक वहां चक्काजाम रहा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा ओडिशा की ओर से आने वाले वाहन चालकों को बैतारी मोड़ से ही फ ोरलेन होते हुए शहर की ओर भेजा गया। वहीं रायगढ़ की ओर जाने वालों को चक्का जाम के समाप्त होते तक शहर में ही रोका गया। जबकि सारंगढ़ मार्ग पर भी अनेक वाहन रूके हुए थे।

कार्यक्रम के प्रभारी व जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा पुष्पलता चौहान ने बताया कि 29 मई को शहर के वार्ड क्रमांक 9 रामचंडी भवन में महिला मोर्चा का विधानसभा स्तरीय बैठक रखा गया था। बैठक के पश्चात् झिलमिला चौक सरायपाली, केदुवां, बलौदा, भंवरपुर के में शराबबंदी को लेकर लगभग एक घण्टे सभी महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में तक चक्काजाम किया गया।

इसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। चक्का जाम सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशपुष्पा रवि चौहान, सीमा चौबे, पार्वती साहू, शुभ्रा शर्मा, मीना वर्मा, सुनीता साहू, सुरेखा कंवर,जगदीश चौहान समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news