राजनांदगांव

शिव ही परमप्रिय लोकोद्धारक हैं उनका स्मरण मात्र कल्याणकारी है - छन्नी
30-May-2023 2:56 PM
शिव ही परमप्रिय लोकोद्धारक हैं उनका स्मरण मात्र कल्याणकारी है - छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 मई। खुज्जी विधानसभा के पंचग्राम तपोभूमि में पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्यों ने रूद्र महायज्ञ सम्पन्न कराया। गांव में भक्ति का माहौल रहा। इस रूद्र महायज्ञ में खुज्जी विधायक छन्नी साहू भी शामिल होकर दर्शन लाभ लेकर शुभाशीष प्राप्त किया।

विधायक श्रीमती साहू ने भगवान शिव की महिमा का बखान करते कहा कि कल्याणकारी स्वरूप का नाम शिव है। शिव का अर्थ ही कल्याणकारी होता है। प्रभु शिव के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक का शास्त्रों में बड़ा ही महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि यज्ञ हवन से वातावरण शुद्ध होता है। यही यज्ञ का सार है। यज्ञ हवन के दौरान मंत्र बोलने से भौतिक और आध्यात्मिक दोनों लाभ मिलता है। यज्ञ से सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं गांव का माहौल भी भक्तिमय बना रहता है। 

श्रीमती साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है व पूरे क्षेत्र में सकरात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इस तरह के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को भी धर्म का मर्म समझने में सरलता होती है। आचार्यों ने वैदिक विधि से रूद्र महायज्ञ कराया। पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ में रानाखुज्जी, माटराखुज्जी, पथरानावागांव, साल्हे, राधोनवागांव, भरनाभाट, डुमरघुंचा, आलीवारा, मनकी, करमरी, ग्वालिनडीह, गणेशखपरी समेत आसपास गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक छन्नी साहू ने आचार्यों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बालोद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल खान, महेंद्र साहू, सुरेश साहू समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news