रायपुर

अंडमान में मानसून सक्रिय, रफ्तार धीमी, जून में और बढ़ सकती है गर्मी
31-May-2023 3:00 PM
अंडमान में मानसून सक्रिय, रफ्तार  धीमी, जून में और बढ़ सकती है गर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई।
अंडमान निकोबार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है । इसके आगे बढऩे की गति कुछ धीमी है जिससे इसके छत्तीसगढ़ आने में भी विलंब हो सकता है ।तब तक प्रदेश में गर्मी में घट,बढ़ होते रहेगी। मौसम विग्यानी एसपी. चंद्रा के मुताबिक आज से अगले चार दिनों तक,बारिश कम होगी और तापमान 2,3 डिग्री बढ़ेगी। उसके बाद 18 जून तक ेज गर्मी पड़ेगी। उसके बाद मानसूनी बारिश का इंतजार रहेगा। मानसून जून से सितंबर तक रहता है लेकिन छत्तीसगढ़ में अक्टूबर तक असर रहता है। इस बार 96त्न बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के भी आसार है। मंगलवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायगढ़ 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भले ही तापमान में थोड़ी गिरावट है, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर की तपिश और ज्यादा बढ़ गई है। मंगलवार को दोपहर बाद हालांकि बादल छाने से थोड़ी राहत मिली।

रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की रफ्तार अभी भी थोड़ी धीमी बनी हुई है, ऐसे में अगले  जून में गर्मी में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले वर्ष 1998 में भी ऐसा ही हुआ था,जब मानसून देर से आया था और जून में गर्मी बढ़ गई थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news