बस्तर

वन विभाग में भर्ती के लिए सहायता केंद्र
02-Jun-2023 2:19 PM
वन विभाग में भर्ती के  लिए सहायता केंद्र

जगदलपुर, 2 जून। छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग द्वारा वन विभाग में वनरक्षक, वाहन चालक, आदि पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित पात्रतानुसार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा सहायता केंद्र खोला गया है। युवाओं को इससे भर्ती हेतु सही जानकारी मिलेगी।
धम्मशील गणवीर, निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में युवा आवेदन भरें। छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 जून है। अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए कार्यालीन दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान कार्यालय, जगदलपुर के सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news