दुर्ग

महापौर के जन्मदिन पर बधाई देने तांता, उमड़ा जनसैलाब
02-Jun-2023 4:03 PM
महापौर के जन्मदिन पर बधाई  देने तांता, उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जून। नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी नेताओं एवं मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की साथ ही अन्य नेताओं ने भी महापौर को बधाई दी।

विधायक अरुण वोरा,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर प्रदीप चौबे के अलावा नगर निगम जनप्रतिनिधियों / निगम के अधिकारी कर्मचारियों एव आम  जनताओं ने स्वयं मिलकर महापौर को शुभकामनाएं दीं। शहर भर कार्यकर्ताओं में सुबह से ही महापौर के सिविल लाइन स्थित एफ 4 निवास में पहुंचने के लिए उत्साह दिखाई दिया विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिकारी कर्मचारियों समेत आम जनता ने भी अपने महापौर का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों,निगम परिवार के लोगो के अलावा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

महापौर बंगले में जन्मदिन पूरे उत्साह एवं उमंग से मनाने के बाद सफाई कामगार कर्मियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं सफाई मित्रों द्वारा उनके जन्मदिन पर केक कटवाकर शुभकामनाएं दी गईं।

दिन भर ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ शहर वासियों एवं कांग्रेसियों ने धूमधाम से अपने लाडले महापौर का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर सभापति राजेश यादव, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला अध्यक्ष गया पटेल, राजेन्द्र साहू,सभी ब्लॉक अध्यक्ष, एनआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले, ऋषभ जैन, जयश्री जोशी, जमुना साहू, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रेमलता साहू, नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, निर्मला साहू, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन, जगमोहन ढीमर, देव सिंहा,अजय गुप्ता, संगठन पदाधिकारी, जैन समाज, सिख समाज के पदाधिकारी एवं युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, महिला कांग्रेस टीम के साथ ही भारी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news