गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 2 जून। भारतीय जनता पार्टी गोबरा नवापारा युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदेश में हुवे शराब घोटाले के विरोध में नगर के छांटा रोड़ स्थित शराब दुकान पहुंचकर घोटाले का पोस्टर चिपकाया।
युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी किये। रैली की अगुवाई कर रहे मंडल अध्यक्ष उमेश यादव सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राज्य सरकार का भ्रष्टाचार का पोस्टर व भाजपा का झंडा पकड़े हुए जगह-जगह पोस्टर चस्पा व नारेबाजी करते शराब दुकान पहुंचे।
इस दौरान नवापारा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सरकार में आने वाले आज लगातार शराब दुकानों की संख्या में वृद्धि कर प्रदेश के लोगों को नशे में ढकेलने का कार्य कर रहे है। शराब की आढ में करोड़ों का घोटाला राज्य में उजागर हुआ है। जिसका जवाब आने वाले समय में प्रदेश की जनता देगी। नवापारा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा की राज्य सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ घोटालों में लगी है। लगातार प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।
प्रदेश के युवा नशे के आदि होते जा रहे है नशे के हालत में आए दिन घटनाए घट रही है। जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की भूपेश सरकार है। मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक विजय गोयल, जिला मंत्री परदेसी राम साहू, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, युवामोर्चा अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, नेता प्रतिपक्ष प्रशन्न शर्मा वरिष्ठ पार्सद बॉबी चावला, मायाराम साहू,योगेंद्र कंसारी, रवि साहू, नवल साहू, राजू रजक, धीरज साहू , दयालु राम गाड़ा, हितेश मंडाई, गोलू यादव,दुकालू चक्रधारी, खिलेश्वर शर्मा,अकरम रिजवी, देव टण्डन, देवेंद्र सेन, गोलू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, नवापारा भाजयुमो सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।