सरगुजा

चरित्र शंका पर पत्नी की बेदम पिटाई, मौत, गिरफ्तार
02-Jun-2023 8:45 PM
चरित्र शंका पर पत्नी की बेदम पिटाई, मौत, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 जून। दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो में 28 मई को पति ने चरित्रशंका पर पत्नी की लाठी डंडे व सब्बल से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन को जानकारी होने पर उसे दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 2 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। आज शाम को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार छिन्दकालो की 42 वर्षीय श्याम बाई  पर उसका पति अकिल राम चरित्रशंका करता था और अनावश्यक घूमने के लिए मना करता था।

28 मई को चरित्रशंका पर पति ने लाठी डंडे व सब्बल से महिला बेदम पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद वह घर से फरार हो गया, वहीं मारपीट किए जाने से जख्मी महिला घर में पड़ी रही।

29 मई को पीडि़ता की 12 वर्षीय बेटी गांव में ही अपने चाचा के घर जाकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजन इसके घर पहुंचे और महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news