राजनांदगांव

एशिया कप में भारत की जीत से खिलाडिय़ों में उत्साह
03-Jun-2023 2:10 PM
एशिया कप में भारत की जीत से खिलाडिय़ों में उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 03 जून।
ओमान में 1 जून को सम्पन्न हुई एशिया कप जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के फाईनल में भारत के जूनियर खिलाडिय़ों ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित करते पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 1 के विरूद्ध 2 गोल से पराजित करते चैम्पियशिप पर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर हॉकी नर्सरी के खिलाडिय़ों में उत्साह है। 23 मई से 01 जून 2023 तक ओमान के सलालह शहर में खेले गई जूनियर एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप में भारत की जूनियर खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अच्छे खेल का प्रदर्शन करते फाईनल में जगह बनाई थी, जहां उसका मुकाबला पाकिस्तान से था। जिसमें भारत के होनहार व भविष्य के उभरते खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2-1 गोल से पराजित करते  स्वर्ण पदक पर कब्जा कर राष्ट्रीय खेल हॉकी का मान बढ़ाया। 

इस विजय को लेकर राजनांदगांव के हॉकी नर्सरी के खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, मैकूलाल यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, नरेश डाकलिया,  भूषण सॉव,  गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, आशोक यादव, अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी,  अजय झा, प्रकाश शर्मा,  महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटिया, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे,  गुणवंत पटेल,  अब्दुल कादिर,  राजू रंगारी, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकील अहमद, तरूण यादव, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रगडे, कृष्णा यादव के साथ ही हॉकी खिलाडिय़ों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news