धमतरी

जनपद अध्यक्ष ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
03-Jun-2023 2:23 PM
जनपद अध्यक्ष ने जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 जून।
ग्राम पंचायत कसपुर के आश्रित ग्राम वन पहाडिय़ों से गिरे हुए एक छोटा सा गांव बाहलूपारा यहां की आबादी 28 परिवार निवासरत है जिनकी आबादी ढाई सौ के आसपास है। ग्राम बाहलूपारा आज भी आजादी के 75 वर्ष बाद मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यह ग्राम जहां पानी की समस्या आवागमन के साधन सडक़ पुल पुलिया शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। 

ग्राम बालू पारा ग्राम के वरिष्ठ मेहतर राम सोरी उम्र लगभग 85 साल के आमंत्रण पर जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम कल गुरुवार को अपने सहयोगियों जनपद उपाध्यक्ष हुमित कुमार लिमजा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम कड़ी दोपहरी में पहुंचे।

ग्रामवासियों ने पारंपरिक स्वागत सत्कार किया और गांव में चौपाल लगाकर अपनी समस्याओं से जनपद अध्यक्ष को अवगत कराया। ग्राम वासियों ने बताया कि प्रारंभ में 9 परिवार से शुरू होकर आज ग्राम में लगभग 30 परिवार निवासरत हैं। जहां आवागमन के साधन खेत के मेंड़, नहर का पार ही है। बच्चों को स्कूल आने जाने में एवं ग्रामीणों को अपने निस्तार के लिए या जीविकोपार्जन के सामग्री लाने ले जाने के लिए इन्हीं रास्तों पर चलना होता है। 

उन्होंने जनपद अध्यक्ष से कुछ जगहों पर पुल पुलिया एवं आवागमन सुविधा हेतु तत्काल निर्माण कार्य स्वीकृत करने हेतु निवेदन किया। जनपद अध्यक्ष ने शीघ्र ही इन समस्याओं पर निराकरण का भरोसा दिलाया। जनपद अध्यक्ष ने ग्राम वासियों से निवेदन किया कि ग्राम की हर समस्याओं के निराकरण के लिए अब मांगने की जरूरत नहीं है। अब लडऩे का समय है लडऩे से ही समस्याओं का समाधान होता है इसके लिए हम सबको युवाओं को महिलाओं को ग्रामीणों को जागरूक रहना होगा। 

जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा एवं जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने ग्रामीणों से नशा पान और विभिन्न कुरीतियों से दूर रहकर ग्राम की हर सुख दुख में एकजुट होकर आगे बढऩे निवेदन किया।

इस दौरान ग्राम के वरिष्ठ जन मेहतरराम सोरी कसपुर की सरपंच नीता मरकाम, सुखराम मरकाम-पंच देवलाल सोरी, राजू सोरी, ग्रामीण अध्यक्ष दशरू सोरी,सुखचंद सोरी, मितानीन फागेश्वरी सोरी, पिंकी सोरी भूमिजा सोरी कविता सोरी चंचल सोरी बसंती सोरी अनीता नेताम राधिका सोरी सुलोचना मरकाम सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news