गरियाबंद
जनक पहुंचे गरियाबंद, बीमार नन्दनी से कुशलक्षेम पूछा
03-Jun-2023 2:23 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 जून। शुक्रवार को आदिवासी प्रकोष्ठ कांगेस प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव गरियाबन्द प्रवास में पहुँचे थे, जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा महिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नन्दनी त्रिपाठी की स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलते ही आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री ध्रुव उनके निवास पहुँच कुशल क्षेम पूछताछ कर जाना हाल, वहीं जल्द स्वास्थ्य होने एवं सहयोग करने की बात कहा।
इस दौरान अमित मिरी व अमृत पटेल विधानसभा प्रदेश अध्यक्ष, चंदा बारले जनपद सदस्य मौजूद रहे। अस्वास्थ्य चल रहे कांग्रेस अध्यक्ष नन्दनी त्रिपाठी ने कुशल क्षेम पूछने पहुँचे कांगेस पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।