राजनांदगांव

एनएसयूआई ने भाजपा सांसद का फूंका पुतला
03-Jun-2023 3:10 PM
एनएसयूआई ने भाजपा सांसद का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जून।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमर झा के नेतृत्व में भगवान से प्रार्थना कर भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने हवन किया। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। 

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमर झा ने बताया कि देश के लिए कई पदक जीत चुके पहलवान आज महीनों से सडक़ पर हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए लगातार दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना कर रहे हैं। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। देश की जानता बृजभूषण सिंह को गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

इस दौरान नेहा वैष्णव, साहिल वर्मा, साहिल सागर, उज्जवल निर्मलकर, शिशिर सिन्हा, दीपक सोनकर, दीनबंधु यदु, युगल साहू, यमन शांडे, तिलक साहू, पार्थ गेंद्र, देवेंद्र चंद्रकार, गीतेश साहू, रूपम तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news