रायगढ़

धोनी की दीवानगी ऐसी की फैन ने अपनी शादी के आमंत्रण पत्र में छपवा दी फोटो
03-Jun-2023 7:30 PM
धोनी की दीवानगी ऐसी की फैन ने अपनी शादी  के आमंत्रण पत्र में छपवा दी फोटो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 जून। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी करोड़ों भारतीय के लोगों के दिलों के साथ-साथ विदेशों में भी इनके फैंन के दिलों में वे धडक़ते हैं और ये सम्मान उन्होंने अपने शानदार खेल और कप्तानी के दम पर कमाया है, धोनी ने कई बार क्रिकेट जगत में अपने बेहतरीन कप्तानी तथा खेल की बदौलत भारत का झंडा विदेशो में भी बुलंद किया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धोनी के प्रशंसक की लंबी कतार है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में भी धोनी का एक ऐसा प्रशंसक चर्चा में आ गया है जिसने अपनी शादी की कार्ड के दोनों तरफ धोनी की फोटो के साथ-साथ टी टवेटी व वनडे में पहले जाने वाली जर्सी का नंबर के अलावा थलावा शब्द लिखवाते हुए अपनी दीवानगी पेश की है, युवक की शादी का ये कार्ड अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तमनार ब्लॉक के मिलूपारा के कोडक़ेल गांव का रहने वाले दीपक पटेल, ये भी महेन्द्र सिंह धोनी के फैन में से एक हैं और कोई ऐसे-वैसे दीवाने नहीं, इन्होंने अपनी दीवानगी दिखाने का एक अलग ही नायाब तरीका निकाला है। बचपन से दीपक क्रिकेट के प्रति रूचि रखते हुए धोनी को अपना आदर्श मानते आ रहा था और जवानी के दहलीज में कदम रखने के बाद यह क्रिकेट प्रेमी अपनी गांव के क्रिकेट टीम का कप्तान भी है और इसकी खेल प्रतिभा की आसपास के लोग प्रशंसा भी करते हैं, इतना ही नहीं खुद दीपक बताते है कि उसने अपने खेल के दौरान धोनी की कप्तानी द्वारा रचे जाने वाली रणनीति का उपयोग करते हुए कई मैच अपनी टीम को जीताएं है, और इसीलिये वे महेन्द्र सिंह को भगवान मानते हुए अपनी शादी के कार्ड में स्थान भी दिया है। साथ ही साथ एक कार्ड महेन्द्र सिंह धोनी को प्रेषित किया है।

धोनी को आदर्श मानते हुए अपनाया ये तरीका

दीपक ने अपनी ही शादी के निमंत्रण कार्ड में आगे और पीछे दोनों तरफ महेन्द्र सिंह धोनी की फोटो छपवाकर अपनी महेन्द्र सिंह धोनी के प्रति दीवानगी साबित करने का ये अनूठा तरीका निकाला है। शादी के निमंत्रण कार्ड में दीपक और अपनी होने वाली पत्नी गरिमा के मंगल परिणय की पूरी जानकारी के अलावा धोनी का जर्सी नम्बर 7 और उस पर माही की उभरी हुई तस्वीर छपी हुई हैं साथ ही थाला लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया में शादी कार्ड हो रहा  वायरल

दीपक द्वारा छपवाया गया यह शादी कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो है। दीपक के दोस्तों से बातचीत से पता चला कि दीपक स्वयं भी अपने क्षेत्र में टेनिस बॉल क्रिकेटर रह चुके है और अपनी टीम पीएसके स्टार की कप्तानी भी करते थे। उनके सारे मित्र भी उन्हें एमएस धोनी कहा करते है।

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं दीपक

क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का यह अनोखा फैंन पहले भी चर्चा में आ चुका है। इस दीपक ने अपने इलाके की खराब सडक़ को लेकर विरोध का वो तरीका अपनाया था जिसको लेकर प्रशासन भी हैरान हो गया था। कुछ महीने पूर्व खराब रोड के विरोध में हल चलाकर धान बुआई वाला एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जो काफी विवादास्पद भी रहा है। दीपक वीडियो वाले दीपक पटेल हैं। पहले वह वीडियो और अब यह अनोखा निमंत्रण कार्ड, हमेशा सुर्खियों में नजर आते हैं। यही आशा करते हैं कि माही तक यह कार्ड पहुंच जाए और माही शुभकामना प्रदान करें।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news