रायगढ़

खाद्य मंत्री ने शर्तिला सिंह को दी श्रद्धांजलि
03-Jun-2023 7:31 PM
खाद्य मंत्री ने शर्तिला सिंह को  दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 3 जून। रायगढ़ जिले में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रदेश के कई मंत्री रायगढ़ प्रवास पर है। इसी क्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार की सुबह कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर के निवास पहुंचकर उनकी माता स्व. शर्तिला सिंह ठाकुर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

रायगढ़ शहर के कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर सीएम भूपेश बघेल के खासमखास माने जाते हैं कई मर्तबो उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के अलावा अन्य मंत्रियों के साथ कई आयोजनों में शामिल होते आ रहे हैं। गुरूवार को भी रायगढ़ जिले में हो रहे ऐतिहासिक रामायण महोत्सव के बड़े आयोजन के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बगल में पूरे समय विभाष को देखा गया। वहीं शुक्रवार की सुबह संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत विभाष सिंह ठाकुर के कोतरा रोड़ स्थित उनके निवास पहुंचकर उनकी माता स्व. शर्तिला सिंह ठाकुर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news