रायपुर

सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108-102 के कर्मचारियों का 9 को प्रदर्शन
06-Jun-2023 5:24 PM
सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108-102 के कर्मचारियों का 9 को प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। प्रदेश महतारी और संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 9 जून को काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप पड़ सकती है। आपातकाल के दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली संजीवनी एक्सप्रेस और महिलाओं को डिलीवरी के लिए नजदीक अस्पताल पहुंचाने वाले महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 9 जून से काम बंद कर सकते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बीते दो महीनों से उन्हे वेतन नहीं मिला है। वेतन को लेकर हमेशा समस्या बनी रहती है बताया जा रहा है कि प्रदेश में संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन जय अंबे कंपनी कर रही है। वहीं जीवीके कंपनी के पास महतारी एक्सप्रेस के संचालन का ठेका है। दोनों ही जगह अनियमितताओं के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने  काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। दो जून को नवा रायपुर के तूता में प्रदर्शन भी किया गया था।  जिस पर कम्पनी और प्रशासन की ओर से को भी  उचित निर्णय नहीं लिया गया। इस लिए 108 और 102 के कर्मचारी अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 9 जून को काम बंद कर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी ठेका कंपनी और सरकार होगी।

सात सूत्रीय मांगें: संजीवनी 108 और 102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए। दो माह का वेतन भुगतान 10 जून तक किया जाए। वर्ष 2018 से रूकी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ जून माह के वेतन में एक साथ दिया जाए। कर्मचारियों को 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा गारंटी दी जाए। एंबुलेंस कर्मचारियों से आठ घंटे काम लिया जाए और अतिरिक्त कार्य का ओवरटाइम दिया जाए। एंबुलेंस को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news