दुर्ग

समय नजदीक आ चुका है, भूपेश सरकार की विदाई तय-सवन्नी
06-Jun-2023 5:28 PM
समय नजदीक आ चुका है, भूपेश सरकार की विदाई तय-सवन्नी

भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों की कार्यसमिति बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 जून। भाजपा की प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की बैठक के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल, चंडी शीतला मंडल, कसारीडीह बोरसी मंडल एवं गंजपारा सदर मंडल की अलग-अलग कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठकों में मंडलों के प्रभारी- सह प्रभारी भी उपस्थित रहे।

 बैठकों में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मंडल स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति एवं संगठनात्मक कार्यों के संपादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनसे सुझाव भी मांगे गए तथा उड़ीसा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना काल कवलित नागरिकों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठकों के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों एवं कार्यों से प्रभावित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाजपा प्रवेश किया।

बैठकों में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हम सब विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल का हिस्सा हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों में ऐसा कोई भी काम नहीं हुआ जिसे मील का पत्थर कहा जा सके, नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत मिशन योजना केंद्र सरकार की देन है जिसका ठीक से क्रियान्वयन तक स्थानीय विधायक नहीं करवा पा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप भीषण गर्मी के मौसम में दुर्ग की आधी से अधिक जनसंख्या पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस का जनविरोधी कामों को आम जनता तक घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है।

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने बैठक में कहा कि पिछले विधानसभा में हुए चुनाव में हुई हार से महज कुछ माह के अंदर उबरते हुए दुर्ग लोकसभा चुनाव के समय दुर्ग शहर से ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाई थी इसका श्रेय आम जनता के साथ-साथ भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी जाता है। भाजपा कार्यकर्ता चुनौती को अवसर में बदलने की पूरी शक्ति रखते हैं, कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी को पुन: जीत दिलाएंगे।

जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की बदौलत चलती है और बैठकों में कई पुराने और कई नए चेहरे हैं। हमारे पुराने कार्यकर्ताओं का परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है पुराने कार्यकर्ताओं का अनुभव और नए कार्यकर्ताओं का जोश मिलाकर हमें फिर से छत्तीसगढ़ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिरमौर बनाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग विधानसभा में भाजपा संगठन के 4 मंडल आते हैं और चारों मंडलों में विकास को लेकर बेहद भयावह स्थिति है दुर्ग शहर के विधायक अकर्मण्य साबित हुए हैं नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

संपन्न हुई बैठकों में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,  जयश्री राजपूत, उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news