दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली, पर्यावरण को संरक्षित करने लिया संकल्प
06-Jun-2023 5:44 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली, पर्यावरण को संरक्षित करने लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को सहेजने का संकल्प एवं शपथ आम नागरिकों की उपस्थिति में लिया गया।

प्रत्येक जोन क्षेत्र में पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गई लोगों के मध्य पर्यावरण का संदेश प्रसारित किया गया। श्रमदान करते हुए बैकुंठ धाम तलाब की वृहद सफाई अभियान चलाया गया जिसमें जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से तालाब की सफाई की गई। प्रमुख चौक, चौराहों एवं क्षेत्रों में तथा मोहल्ले में रैली निकालकर पर्यावरण का संदेश दिया गया। पर्यावरण दिवस के दिन अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील नागरिकों से की गई तथा इसे सहेजने और सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।

इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण को दूषित करने वाले कारकों बहिष्कार करने की लोगों से अपील की गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील भी की गई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए घरों के आसपास सफाई रखने तथा कचरा एकत्रित नहीं होने देने का संदेश भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news