दुर्ग

शादी का झांसा दे महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
06-Jun-2023 5:46 PM
 शादी का झांसा दे महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर, 6 जून। शादी का झांसा देकर रेप के आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी निखिल रखेचा ने बताया कि सुपेला थानांतर्गत नेहरू नगर वेस्ट निवासी आरोपी अमन सहगल ने वर्ष 2021 में पीडि़त महिला से दोस्ती कर शादी का आश्वासन दे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। बलात्कार बाद पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखने झांसा दिया जाता रहा। पीडि़ता जब भी शादी करने के लिए कहती, वह आज-कल कहते हुए टालते रहा।

 8 मार्च 2023 को पुन: पीडि़ता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया और शादी करने कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार धमकी से तंग पीडि़ता ने 1 जून को थाना सुपेला आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

 सोमवार को नेहरू नगर से अमन सहगल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी अमन सहगल उर्फ वेंकटेश (26 वर्ष) निवासी भिलाई नेहरू नगर वेस्ट के खिलाफ 1 जून को ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news