महासमुन्द

लोगों को जागरूक करने निकाली रैली, आत्मानंद स्कूल परिसर में पौधरोपण
06-Jun-2023 6:07 PM
लोगों को जागरूक करने निकाली रैली, आत्मानंद स्कूल परिसर में पौधरोपण

 पर्यावरण और हरियाली बचाने के लिए आम जनता अपना

योगदान देने बढ़-चढ़ कर आगे आएं-संसदीय सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जून। महासमुंद में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रैली निकालने के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली निकाली। जो वन विद्यालय से शुरू होकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वामी आत्मानंद स्कूल हिन्दी तक गयी। 

संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया। इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल जाकर परिसर में भी पौधा रोपण किया। साथ में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, दाऊलाल चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत के अलवा जनप्रतिनिधियों, नागरिकों ने भी पौधे लगाये।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण और हरियाली बचाने के लिए सरकार अपना काम कर रही है।  साथ ही आम जनता को भी इसमें योगदान देना होगा।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकसित होते शहर के कारण हरियाली कम और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। यदि हम ने समय रहते कुछ नहीं किया तो आने वाले कुछ सालों में साफ  हवा में सांस लेने के लिए तरस जाएंगे। नई पीढ़ी पर इसका असर भी दिखेगा।

उन्होने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्राण लेना चाहिए जो आने वाली पीढिय़ों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके। घटती हरियाली को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया जाए। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। घरों के आसपास, कॉलोनी मोहल्लों के बगीचों में, सडक़ों के किनारों के दोनों और खेतों की मेढ़ पर,गांवों में पोखर के ईर्द-गिर्द, नदी नालों के किनारे,पहाड़ों की ढलानों पर कहीं भी पेड़ लगाए जा सकते हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news