सरगुजा

धूमधाम से मना श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी का जन्मदिन
06-Jun-2023 8:46 PM
धूमधाम से मना श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 जून।
श्रम कल्याण मंडल बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद का जन्मदिन सोमवार को अंबिकापुर नगर के कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाई।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ो के साथ उनका स्वागत किया।

श्री अहमद ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को एक-एक पौधा देकर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news