धमतरी

पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे
06-Jun-2023 9:03 PM
पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने सभी को शुभकामनाएं दी तथा साथ ही साथ महिलाओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री भानुमति साहू, पुनई बाई साहू व महिलाएं उपस्थित रहीं।

मौहाबाहरा में ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर साल की तरह इस साल भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ग्राम मौहाबाहरा में मनाया गया। जहां ग्राम गायता, पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों की सेवा अर्जी कर किया गया।

 ग्राम सभा सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम रखा गया था। मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में सचेत करना था।

 इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य उमेश देव, युवा प्रभाग अध्यक्ष आदिवासी समाज प्रमोद कुंजाम, हेमन्त तुमरेटी, रोहित कोमरे, चैनसिंग नेताम, देवब्रत मरकाम, सहदेव मरकाम, फलेंद्र यादव, राजकुमार सिन्हा, तोमेश कुंजाम, राकेश नेताम, शिवप्रसाद, लखन, उत्तम, टिकेश नेताम एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।ॉ

जनपद अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने दुगली स्थित वन विभाग की नर्सरी में आम, नीम, कटहल एवं अन्य पौधों का रोपण वन अधिकारियों के साथ किया। इस अवसर पर उनके साथ वन विभाग के समस्त कर्मचारी 5 पौधों की सेवा करने का संकल्प लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news