दुर्ग

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन में कसावट के लिए ली बैठक
06-Jun-2023 9:09 PM
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन में कसावट के लिए ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 6 जून। दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम की मौजूदगी में उतई नगर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

 आगामी कुछ माह बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। दोनों ही पार्टी अपनी अपनी संगठन को मजबूत करने लगातार बैठक कर रहे हैं। इसी तारतम्य दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत उतई जहा पर कांग्रेस का कब्जा है और इस क्षेत्र के विधायक छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में नगर विकास बेहतर ढंग से किया जा रहा है। चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस पार्टी अपनी लोक कल्याण कारी कामों को लेकर जनता के बीच पूरे दमखम के साथ जाना चाह रही है। जिसके तहत नगर पंचायत उतई एवं आसपास के ग्रामीण डूमरडीह, खोपली,बोरीगरका, करगाडीह, घुघसीडीह, मचांदुर, कातरो, उमरपोटी, कोडिया, कोकड़ी रिसामा, पुरई, पाउवारा, चिरपोटी क्षेत्रों के लिए सर्वसम्मति से संयोजक प्रहलाद वर्मा एवं सह संयोजक दिवाकर गायकवाड ,दिलीप साहू, जनार्दन साहू मीडिया प्रभारी प्रदीप पाटिल को नियुक्त किया।

इसका मूल उद्देश्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के सभी हिस्सों में जो जनहित कार्य कार्य किए जाएं हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाना, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक लोक निर्माण गृह ,जेल ,पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जनमानस तक पहुंचाना एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने हेतु संयोजक सह संयोजक बनाए गए हैं।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं केश कला बोर्ड के अध्यक्ष नंदकुमार सेन विशेष अतिथि सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रिवेंद यादव  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीष्म हिरवाणी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी सेवा सहकारी समिति उतई के प्राधिकृत अधिकारी दिवाकर गायकवाड घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल उमरपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर कोकड़ी के सरपंच रोशन लाल साहू  मचादूर सरपंच दिलीप साहू उपसरपंच महेश कौशिक प्रदीप पाटिल चिरपोटी से पंच लिकेस्वर साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news