दन्तेवाड़ा

पर्यावरण बचाने की ली शपथ
06-Jun-2023 9:54 PM
पर्यावरण बचाने की ली शपथ

दंतेवाड़ा, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर कई आयोजन हुए। इस वर्ष, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने मिशन ‘लाइफ’ पर जोर देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की परिकल्पना की है। साथ ही मतदाता जागरूकता (स्वीप कार्यक्रम) का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के परिसर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रैली निकालकर पर्यावरण बचाने की शपथ ली। इसके बाद पौधरोपण किया गया। 

इस अवसर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर आनंद नेताम, डिप्टी कलेक्टर शिवनाथ बघेल और डिप्टी कलेक्टर मुकेश गौड़ प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news