महासमुन्द

गरीबों के साथ छल किया भूपेश सरकार ने -साव
07-Jun-2023 5:25 PM
गरीबों के साथ छल किया  भूपेश सरकार ने -साव

 गरीबों को उनका हक दिया जाए-सरला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जून। महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलप में कल निराश्रित आंदोलन एवं लाभार्थी सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ एवं पंचायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित हुआ। उक्त आंदोलन में महासमुंद विधानसभा के 5 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे।   

 आंदोलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपकुमारी चौधरी जिलाध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि के रूप में सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. विमल चोपड़ा पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, प्रफुल्ल शर्मा रायपुर नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, किशोर महानंद प्रदेश मंत्री भाजपा, मोती साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, इंद्रजीत गोल्डी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदीप चन्द्राकर जिला महामंत्री, धरम साहू झलप, जिला मंत्री धरम पटेल झलप, पटेवा मंडल अध्यक्ष ललिता अग्रवाल भाजपा नेत्री, दुबेलाल साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, धर्मेश शुक्ला किसान मोर्चा, देवा नायक सरपंच ढांक, रूपलाल पटेल जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, सुधा साहू जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, जमुना ठाकुर, पार्वती साहू उपस्थित थे। झलप पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया।

     निराश्रित आंदोलन एवं लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि  भूपेश सरकार ने गरीबों के साथ छल एवं धोखा किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता गंगा जल की सौगन्ध खाकर कहे थे, कि सरकार आएगी तो 1000 एवं 1500 रुपए निराश्रित पेंशन किया जाएगा। अब समय आ गया सरकार को करेंट देने का। जब 4 माह बाद चुनाव होगें, उसमें कमल छाप का बटन दबाकर कांग्रेस को करेंट देना होगा। भाजपा की सरकार आएगी तो हर गरीबों का ध्यान रखा जाएगा, मांग पूरी की जाएगी। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार है, जो गरीबों के लिए कार्य कर रही है। जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं है, उससे हर गरीब वर्ग को लाभ मिला है। केन्द्र सरकार से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। गरीबों के लिए आवास योजना, हर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि, कोरोना काल के तीन टीके लगवाना, सुरक्षा बीमा योजना जैसे दर्जनों योजना चल रही है।

आंदोलन की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि निराश्रित व्यक्ति सरकार से भीख नहीं मांग रहा है, यह इनका अधिकार है। देश प्रदेश के निर्माण में आप लोगों का योगदान है,जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हर व्यक्ति अपने बुर्जुगों का आशीर्वाद लेना चाहता है। लेकिन ये कंाग्रेस सरकार आप लोगों का श्राप ले रही है। कांगेस का पाप का घड़ा भर गया है। सरकार केवल एक ही काम कर रही है, वह है भष्ट्राचार। उसे जनता से कोई सरोकार नहीं है। आने वाले दिनों में भाजपा का सरकार बनाएं।

आंदोलन के प्रेरक एवं पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए। उनके चुनावी घोषणा पत्र में 36 से अधिक वायदा किए थे। लेकिन किसी वायदा को पूरा नहीं कर पाए। छग से लगे हुए प्रदेश में निराश्रितों को सम्मान जनक पेंशन दिया जा रहा है। आज झलप के आंदोलन में आये लोग कोई पैदल, ट्रेक्टर, गाड़ी से यहां पहुंचे हैं। क्योकि ये सभी कांग्रेस की सरकार से प्रताडि़त हंै। पहली बार ग्राम झलप में इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए हंै। भूपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कहा कि गरीबों को सताना बंद करो भूपेश सरकार। इनकी आह मत लो ये गरीब बिचारे लोग अपने हक मांगने के लिए आक्रोशित हैं। इन्हें इनका हक दिया जाए। उन्होंने जनता से अपील की कि छग के भष्ट्र सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं महासमुद विधानसभा के प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि गरीबों का सुध लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सामाजिक सुरक्षा योजना चालू की थी। लेकिन यह सरकार उसमें भी कटौती कर रही है। भाजपा के रमन सरकार गरीब परिवारों को श्रद्धांजलि अनुदान देना चालू किया था। इस सरकार ने बंद कर दिया। बिजली बिल हॉफ करने की बात कही थी पर बिजली बिल और बढ़ा दिया। संपति कर आधा करने की बात कही थी पर संपत्ति कर में कोई कमी नहीं की।

  इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, इन्द्रजीत गोल्डी,प्रदीप चन्द्राकर, धरम साहू,ललिता अग्रवाल,धर्मेश शुक्ला, देवा नायक, सुधा साहू, सम्मी सलूजा,गोविन्द ठाकुर, राकेश साहू,प्रेम यादव, मीना वर्मा,देवेन्द्र राय ने भी सभा को संबोधित किया। मंच का संचालन नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पार्षद देवीचंद राठी तथा आभार पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपलाल पटेल सरपंच ने व्यक्त किया।  इस आंदोलन में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news