रायपुर

पूर्वजों के स्मृति में लगाए पौधे
07-Jun-2023 6:06 PM
पूर्वजों के स्मृति में लगाए पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर यादवों ने अपने पूर्वजों के स्मृति में फल दार व छाया दार वृक्षों के पौधों का रोपन किया। पुरखा के सुरता अहिर कला दर्पण के द्वारा वृक्षा रोपण पारम्परिक विगत 20 वर्षों से कला, संस्कृतिक एवं प्रकृतिक सेवा, मे तत्पर प्रेरणा स्त्रोत पेन्टर स्व. मुकुन्द लाल यादव एवं  पेन्टर स्व.  मोहन लाल यादव एवं स्व. लक्ष्मण यादव (पितामह) प्रथम अध्यक्ष - छ ग कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज (1950) के स्मृति में तथा वरिष्ट महिला सदस्य स्व. सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव, (मठपारा ,एवं श्रीमती स्व. राधा यादव (बंधवापारा) सुश्री स्व. राज यादव जो संस्कृति प्रकोष्ट की प्रमुख सदस्या रही  सभी हमारे कला क्षेत्र एवं संस्कृति से जुड़े समाज के सभी वरिष्ट जनो को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस आयोजन से सभी, कला एवं प्रकृति प्रेमियों को एक मंच पे लाने की आकांक्षा है।

इस अवसर पर रामनारायण यादव चित्रकार एवं मूर्तिकार संघ के वरिष्ट सदस्य, श्रीमति दुर्गा यादव, श्रीमली सरोज यादव, श्रीमति आरती यादव ,  अनिल यादव कु. समृद्धि यादव कु. कशिश यादक दीपक यादव, भानू यादव,   संयोजक - प्रमुख चन्द्रहास यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस आयोजन में अहिर कला दर्पण पारम्परिक कला, संस्कृतिक एवं प्रकृतिक सेवा प्रकोष्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news