धमतरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज नगरी में
08-Jun-2023 6:35 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज नगरी में

नगरी, 8 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार 9 जून को गाँधी चौक (राजबाड़ा) नगरी में 11 बजे सिहावा विधानसभा के केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले विशाल लाभार्थी सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पूर्व बोराई, घठुला, सिहावा, देवपुर में भव्य स्वागत होगा। सिहावा से बाईक रैली के साथ नगरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की श्रृंखला में शनिवार 10 जून 11 संयुक्त मोर्चा की बैठक नगरी एवं बेलरगांव का संयुक्त बेलरगांव में रखा गया है। मगरलोड मंडल कुकरेल मंडल का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन ग्राम बोरसी में 10 जून को ही दोपहर 2 बजे रखा गया है। जिसमें धमतरी विधायक रंजना साहू संबोधित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news