दन्तेवाड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
08-Jun-2023 9:19 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा 8 जून।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विगत दिवस किरंदुल पहुंचे। उन्होंने साहू समाज द्वारा नवनिर्मित माता कर्मा मंदिर और कर्माधाम का लोकार्पण किया। उन्हें समाज के सदस्यों को बधाई दी।

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी के मंदिर में बस्तर आराध्य देवी के दर्शन किए। इसके उपरांत भाजपा पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत किया। 

8 का भाजपा प्रवेश
भाजपा जिला इकाई द्वारा दंतेवाड़ा से 8 नगर गांव का भाजपा प्रवेश कराया गया। इनमें सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र करटाम, शिवसेना के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद वेक और वार्ड पंच बड़े पनेडा शिवराज वेक एक प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने नव प्रवेशी सदस्यों का फूल मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news