धमतरी

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जाना जाएगा मोदी का कार्यकाल-संदीप शर्मा
09-Jun-2023 5:35 PM
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जाना  जाएगा मोदी का कार्यकाल-संदीप शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 9 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा देश भर मे महीने भर तक विशेष महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर अनेक बड़े सम्मेलन और प्रवास के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

धमतरी जिले मे मंगलवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन मे पार्टी ने अपने सभी सातों मोर्चों के जिले एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि मोदी जी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के लिए सदैव याद रखा जायेगा।

140 करोड़ देशवासियों का मुफ्त टीकाकरण सेवा का सबसे बड़ा कार्य है, देश मे दंगों मे कमी आना, कश्मीर जैसे राज्य से आतंकवाद का सफाया होना और केंद्र सरकार पर 9 साल मे भ्रष्टाचार का एक भी आरोप न लगना सुशासन की मिसाल है। देश के 80 करोड़ लोगों को 3 वर्ष से मुफ्त राशन उपलब्ध कराना गरीब कल्याण का सबसे बड़ा काम है।

मोदी जी ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। 11 करोड़ किसानों के खातों मे किसान सम्मान निधि के रूप मे प्रतिवर्ष 70 हजार करोड़ सीधे ट्रांसफर करना, 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास, 40 करोड़ मुद्रा लोन, 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन, 3 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाना, 12 करोड़ शौचालय, 12 करोड़ नल से घर तक जल पहुंचाना जैसे काम, 37 करोड़ लोगों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा की सुरक्षा प्रदान करना, किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराना, एम एस पी दो गुना से अधिक करना, खाद सब्सिडी मे 3 गुना वृद्धि इत्यादि ऐसे कार्य हैं जो पिछले 60 सालों मे नही हुए थे वो 9 वर्ष मे मोदी जी ने कर दिखाया। अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्ति, स्व रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराना, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर उसको संवैधानिक दर्जा प्रदान करना, करोड़ों युवाओं को कौशल उन्नन्यन के माध्यम से प्रशिक्षित करना, मुद्रा लोन के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना, 70 हजार से अधिक मेडिकल की सीटें बढ़ाना, 23 एम्स, 7 आई आई टी, 7 नये आई आई एम बनाना। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। मोदीजी देश का सर्वांगीण विकास किया।

विधायक रंजना साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मे अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग तथा पिछड़ों का खास ख्याल रखा। केंद्रीय मंत्री मंडल मे 60 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व दिया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत 29 करोड़ लोग लाभांवित हुए। जीवन ज्योति बीमा योजना से लाखों करोड़ो परिवार बरबाद होने से बचे। महिलाओं को कोविड महामारी के समय सीधे आर्थिक मदद प्रदान की। मनरेगा के तहत लाखों परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि मोदी जी का 9 वर्ष में अनेक गौरवशाली कार्य किये। काश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाया, लोकतंत्र की स्थापना की। काश्मीर जैसे राज्य मे पंचायतों के सफल चुनाव कराये। सदियों से तम्बू मे रह रहे प्रभु श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का काम शुरू कराया। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और डोकलाम जैसे सैन्य पराक्रम दिखा कर विश्व को भारत की शक्ति का एहसास दिलाया। श्री पवार ने महीने भर चलने वाले इस महाजनसंपर्क अभियान को लोकसभा और विधानसभा चुनावों मे महाविजय का अभियान बताया।

सम्मेलन में प्रदेश मंत्री रामू रोहरा, अभियान के जिला संयोजक कविन्द्र जैन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारी प्रितेश गाँधी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रोहिताश मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से अर्चना चौबे, अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, हेमलता शर्मा, महेंद्र पंडित, चेतन हिंदुजा, हेमंत माला, बीथिका विश्वास, विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू, मुरारी यदु, धनीराम सोनकर, नरेन्द्र रोहरा, भगत यादव, कैलाश सोनकर, चंद्रकला पटेल, खिलेश्वरी किरण, सरला जैन, महेंद्र नेताम्, सुमिता पंजवानी, रेशमा शेख, खुबलाल ध्रुव, दमयंतीन साहू, विजय मोटवानी, जय हिंदुजा, जगदीश जोशी सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news