रायपुर
महिला ने की आत्महत्या
09-Jun-2023 6:38 PM
रायपुर, 9 जून। गुढिय़ारी निवासी एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम वंदना त्रिपाठी बताया जा रहा है। वह रायपुर के छोटा अशोकनगर गुढिय़ारी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।पूरा मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है।