बस्तर

भाजपा की शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा शुरू
10-Jun-2023 4:59 PM
भाजपा की शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 जून। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बस्तर द्वारा शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा का आज शुभारंभ किया गया। जो मध्य बस्तर और दक्षिण बस्तर के सभी क्षेत्रों से गुजरेगी। शहीद वीर गुण्डाधुर के जन्मस्थान ग्राम पंचायत नेतानार में विधिवत पूजा माल्यार्पण कर पुरखौती सम्मान यात्रा का आरंभ पार्टी ध्वज दिखा कर किया गया।

भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा आयोजित शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा समूचे बस्तर में कोंटा विधानसभा, दंतेवाड़ा विधानसभा, बस्तर विधानसभा, चित्रकोट विधानसभा, नारायणपुर, कोण्डागांव व जगदलपुर विधानसभा का भ्रमण करेगी।

शहीद वीर गुण्डाधुर पुरखौती सम्मान यात्रा के शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ. सुभाउ कश्यप,जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,लच्छू राम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, नंदलाल मुडामी,योगेंद्र पांडे,रामाश्रय सिंह,महेश कश्यप,धरमुराम मंडावी, रैतूराम कश्यप, सतीश सेठिया, नीलाम्बर सेठिया, सतीश बाजपेयी,चैतूराम नाग, मंगतूराम कश्यप, रैदु नाग,श्रवण ठाकुर, रामप्रसाद, अमल बैस, महादेव, मानसिंह, प्रकाश नागेश, सदानाग, सदा बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news