बेमेतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 सितंबर। ग्राम केशडबरी में विधायक आशीष छाबड़ा ने नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। छाबड़ा ने विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया।
नवीन धान उपार्जन केन्द्र, किसान कुटीर भवन निर्माण लागत 13.50 लाख रुपए का लोकार्पण सहित कबीर सामुदायिक भवन निर्माण लागत 4 लाख, केशडबरी से बोतका पहुंच मार्ग लागत 102.39 लाख रुपए का भूमिपूजन किया। वहीं मिनी माता मूर्ति स्थापाना की आधारशिला भी रखी।
छाबड़ा ने कहा कि यह दिन स्वर्णिम दिवस है। बहुत पुरानी मांग आज पूरी हुई है। ग्राम केसडबरी में वर्षों से धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने की मांग आज साकार हुई है। केन्द्र खुलने से ग्राम केसडबरी, बोतका, सुरुजपुरा एवं चिखला के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। नवीन उपार्जन केन्द्र में केसडबरी, चिखला, सुरुजपुरा एवं बोतका के 708 किसानों के लगभग 1212.02 हेक्टेयर से 45917.50 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज गांव-गांव से लेकर शहरों एवं नगरों में विकास की गंगा बह रही है।
इस अवसर पर टीआर साहू, सुरेश दुबे, भारत पटेल, कमल वर्मा, रामसिंग साहू, प्रभुराम साहू, रामपाल वर्मा, प्रभात श्रीवास, नोहर देवांगन, युवराज दुबे, झग्गर चंदेल, मिथलेश उपस्थित रहे।