महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 सितंबर। कांग्रेस के महासमुंद लोकसभा पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच कल दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस भवन में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए महासमुंद के तीनों ब्लॉकों से पहुंचे जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष व प्रभारी से चुनाव संबंधी चर्चा की। केंद्र सरकार की नाकामियों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से एक बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सिर्फ कांग्रेसियों को अपना काम जिम्मेदारी से करना है। फिर तय है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में इस बार 75 के पार विधायक जिताकर अपनी सरकार बना लेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जिला वनोपज अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, बोर्ड उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व पार्षद हरबंस सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।