महासमुन्द

आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम
16-Sep-2023 8:27 PM
आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम

तात्कालिक भाषण स्पर्धा में चाहत, नीरज प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 सितंबर। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नया पारा महासमुंद में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था की प्राचार्या अमी रूफस थीं। अध्यक्षता वरिष्ठव्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जी.आर.टांडेकर उपस्थित थे।

प्राचार्य अमी रूफस ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी दिवस मनाने का अपना एक अलग महत्व एवं उद्वेश्य होता है। उन्होंने दिवस मनाने की जरूरत क्यों होती है,इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया। अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कुमार कन्नौजे ने हिन्दी दिवस की बधाई देते हुए देव मणि पांडेय की कविता को दोहराया। शिक्षक जी.आर. टांडेकर ने हिन्दी के इतिहास के बारें मेंं विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। कार्यक्रम में प्राथमिक से लेकर हाई, हायर सेकेण्डरी के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

पूर्व माध्यमिक विभाग के सांस्कृतिक एवं साहित्यक प्रभारी नेहा दुबे के निर्देशन एवं कृति थवाईत के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें सुलेेख प्रतियोगिता में युक्ति साहू प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर इशांत सिन्हा, हिन्दी नाटिका में प्रथम स्थान पर अरपा सदन द्वितीय स्थान पर महानदी सदन कीछात्राएं, श्रृत लेखन में प्रथम स्थान पर चंचल साहू, तात्कालिक भाषण में प्रथम स्थान पर चाहत चन्द्राकर द्वितीय स्थान पर भूमिका टंडन, चंचल साहू, प्रश्नमंच में प्रथम स्थान पर महानदी सदन एवं द्वितीय स्थान पर शिवनाथ सदन के छात्र, कविता वाचन में प्रथम स्थान पर यमुना साहू, द्वितीय स्थान पर मुस्कान पटेल, वाचन कौशल के अंतर्गत प्रथम स्थान पर डिंपल चन्द्राकर, द्वितीय स्थान पर मोक्ष धीवर रहे।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में रूपा पांडेय, मनीषा कन्नौजे, कल्याणी सोनकर, रंजीत सिंह, कृति थवाईत, नेहा दुबे, हीरा लाल जोशी, हेमलाल चक्रधारी,डी.बसंत साव, योगिता ठाकुर, मधु साहू रहे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विभाग के कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी नेहा दुबे एवं मधु साहू ने संयुक्त रूप से किया।

इसी प्रकार हाई एवं हायर सेकेण्डरी विभाग में सांंस्कृतिक एवं साहित्यक प्रभारी आकांक्षा भोई ने हिन्दी की कविता मैं हिन्दी हूं की पंक्ति के साथ प्रतियोगिताओं का संचालन किया जिसमें तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान पर नीरज राव घाडगे, द्वितीय स्थान पर रितिका ध्रुव, हस्तलेखन में प्रथम स्थान पर हरमनप्रीत कौर, द्वितीय स्थान पर मयंक सिदार, प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर शिवनाथ सदन, द्वितीय स्थान पर महानदी सदन, नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरपा सदन, श्रुत लेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीत कुमार निषाद द्वितीय स्थान पर मोहम्मद जीशान खान तृतीय स्थान पर मयंक सिदार रहे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा भोई ने किया एवं आभार प्रदर्शन हिन्दी के व्याख्याता ध्रुव, श्रुति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news