महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 सितंबर। रविवार को भारतीय मजदूर संघ महासमुंद ने भी भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्वाध्याय केंद्र में किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीता सोनी प्रान्त कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भगवान् विश्वकर्मा एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में गीता सोनी ने श्रम दिवस के अवसर पर देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमिकों के लिए जारी किए जाने वाले योजना की जानकारी दी। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना एवं संगठन के कार्यविभाग के सम्बन्ध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक भूपेंद्र राठौर ने राष्ट्रहित के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा किए जाने वाले कार्य पर प्रकाश डाला।
उक्त कार्यक्रम में शिक्षक उमेश भारती गोस्वामी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा, जिला मंत्री विकास, जिला कोषाध्यक्ष खगेन्द्र तारक के अलावा मुकेश कुर्रे, धनुष यादव, शमशेर टांडी, केसरी चंद साहू, जैन लाल ध्रुव, ट्रांसपोर्ट संघ राजेश तिवारी, प्रकाश टांडी, ममता मांझी, लता मांझी, सफाई संघ से ममता ठाकुर, महिला स्व सहायता समूह से सत्या, छत्तीसगढ़ गाड़ी वान हमार राजा मजदूर महासंघ से विजय कुमार विश्वास नवल साहू, अनीस साहू देवेंद्र साह आदि उपस्थित थे।