रायपुर

कानून व्यवस्था बदहाल, राजनेता चुनाव तैयारी में खुशहाल-आप
19-Sep-2023 7:01 PM
कानून व्यवस्था बदहाल, राजनेता चुनाव तैयारी में खुशहाल-आप

रायपुर, 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल होकर बद से बदत्तर स्थिति में पहुंच गई है। बिलासपुर में रेप, भिलाई में हत्या, आज ही रायगढ़ में बैंक डकैती हो रही है। किंतु केंद्र और राज्य सरकार के नुमाइंदे चुनाव की तैयारी में खुशहाल हैं। वे रैली,बदलाव, परिवर्तन यात्रा में नेताओं के परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। बड़े नेताओं के प्रवास के कारण ट्रैफिक पुलिस भी उनके आगे पीछे लगी रहती है।   आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि भिलाई में मलकीत सिंह गिल की हत्या, बिलासपुर में बलात्कार, राजधानी में चाकूबाजी, तथा पूरे प्रदेश में बदहाल सडक़ों मैं गड्ढे जल भराव के कारण अनेक सडक़ दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के अनेक लोग तीजा-गणेश त्यौहार के समय दिवंगत हो गए हैं।  लेकिन पुलिस प्रशासन अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर,महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष कमलकांत साहू, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष शीत चंद्राकर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष किरण लकड़ा, प्रदेश सह सचिव अजीम खान, सचिव अनुषा जोसेफ एवं अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने प्रदेश में कानून व्यवस्था हत्या,लूट,डकैती रोक लगाने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news