बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 20 सितम्बर। भाटापारा आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिह ध्रुव के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के द्वारा भाटापारा भामाशाह चौक श्याम होटल के समक्ष आतिशबाजी से स्वागत कर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
विशेष रूप से निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अमर मंडावी,अजय ठाकुर,चंदू साहू, जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मनमोहन कुर्रे, विकास शर्मा, राजा वर्मा, कमलेश साहू, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव आदिल चनिजा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव आकिब मेमन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद, किसान कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, िजला संयोजक फैजान अहमद,जिला उपाध्यक्ष अमित मारकंडे, विधानसभा अध्यक्ष हरीश लहरे, ग्रामीण कांग्रेस महासचिव सद्दाम खान, देव आशीष कुर्रे खेल विभाग अध्यक्ष,शहर अध्यक्ष शशांक चौबे,उपाध्यक्ष रोहन, मंसूर खान, सोनू असरफी, मोनू, अभिषेक सलूजा, आदि युवा साथी उपस्थिति रहे।