रायपुर

संगवारी हाट में प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़
21-Sep-2023 6:53 PM
संगवारी हाट में प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़

सीएम ने दी बीपीओ सेंटर की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 सितंबर।
भिलाई में आयोजित  महिला समृद्धि सम्मेलन में श्रीमती प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित दिख रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने श्रीमती गांधी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। 

इस अवसर पर उत्साही महिलाएं श्रीमती गांधी के साथ सेल्फी ले रही हैं। महिला समृद्धि सम्मेलन में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बन गया है। महिलाएं अपना काम श्रीमती गांधी को दिखा रही हैं। प्रियंका सीएम भूपेश बघेल के साथ स्टाल्स का अवलोकन कर रही हैं और एक जगह उन्होंने अमारी फूल के रस के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने उन्हें संक्षेप में बताया कि इसका वे किस तरह उपयोग करती हैं।

श्रीमती गांधी बीपीओ में कार्यरत महिलाओं से बात कर रही हैं। 10 करोड़ रुपए की लागत से खुर्सीपार में बीपीओ तैयार किया गया है। 

बीपीओ से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है। बीपीओ की महिलाओं से श्रीमती गांधी उनके कार्य की प्रकृति के बारे में पूछ रही हैं। 

उल्लेखनीय है कि युवाओं के लिए अपने शहर में ही रहकर देश-दुनिया के अवसरों से जोडऩे बीपीओ की पहल की गई है। इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। खासकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ी पहल है।मुख्यमंत्री श्री  बघेल एवं श्रीमती प्रियंका गांधी ने महिला सम्मेलन में संगवारी हाट का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर उन्होंने समूह की महिलाओं से तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली।  उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेवाड़ा के डेनेक्स द्वारा उत्पादित गारमेंट्स की भी जानकारी ली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news