बेमेतरा

भूपेश सरकार के 4 चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और लबारी-रमन
21-Sep-2023 9:27 PM
भूपेश सरकार के 4 चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और लबारी-रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 21 सितम्बर। जिला मुख्यालय में परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भूपेश सरकार पर निकाली भड़ास। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के शहर में पहुंचने पर आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि बेमेतरा में कमल खिलने वाला है।

तीजा के उपवास के बाद भी महिलाओं की भीड़ ने परिवर्तन की लहर दिखा दी है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को एक बड़ी सौगात भी दी है। बीते 5 साल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। हमने भाजपा शासन काल में गांव-गांव में सडक़ों का जाल, नेशनल हाइवे को डेवलप करने, सिंचाई प्रोजेक्ट जैसे अनेक विकास कार्य किए हैं। लेकिन इस 5 साल में शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य का विकास शून्य हो गया है। आमसभा में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा कि आज पटवारी से लेकर कलेक्टर तक सभी करप्ट हैं।

उन्होंने कहा, खुद कांग्रेस का विधायक नोट लेकर बैठा है। विधायक ने तो महज लाखों की लूट की है। मुख्यमंत्री तो करोड़ों के घोटाले कर रहे हैं। सब का रेट फिक्स है। कलेक्टर की पोस्टिंग का तो ऑक्शन होता है। जो ज्यादा रेट देगा, उसे वैसी जगह मिलती है। इस यात्रा में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, संभागीय प्राभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा आदि मंचस्थ रहे ।

कांग्रेस की सरकार में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार

विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बीते 5 साल में केवल भ्रष्टाचार हुआ है। बेमेतरा जिला में हिंदू धर्म के साथ अत्याचार साक्षात है। भूपेश सरकार में हिंदुस्तान जिंदाबाद बोलना तक मुश्किल हो गया है, जो छत्तीसगढ़ भाजपा शासन काल में शांति का टापू था। वह आज अपराध का गढ़ बन गया।

पूर्व विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अमित चिमनानी, संध्या परगनिहा, परमेश्वर वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, भीम वर्मा, पुष्पा साहू, विकास घरडे, विजय सिंहा, दीपेश साहू, ललिता साहू, प्रहलाद रजक, मोंटी साहू, अजय तिवारी, छोटू साहू, यशवंत वर्मा, हर्ष तिवारी, निशा चौबे, योगेश वर्मा उपस्थित रहे। राकेश मोहन शर्मा, विजय सुखवानी, संतोष वर्मा, युगल देवांगन, तारण राजपूत, निखिल साहू, धर्मेंद्र साहू, गोपी देवांगन, तुषार साहू, केशव साहू, पुण्यांश श्रीवास्तव, रामावतार साहू, शेखर देवांगन, दोहाई वर्मा, दिना साहू, अभिनव राजपूत, यशवंत लहरे, शिव साहू, लक्ष्मण यादव, साधे लाल, कमलेश वर्मा, गोलू कोसले आदि उपस्थित रहे।

शराब बंदी का वादा कर उसी को बनाया कमाई का जरिया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार के नियंत्रण से बाहर है। हाल ही में महादेव एप के जरिए हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया है। अब कांग्रेस की चार चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और लबारी है। इसने कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति की पोल खोल दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news