रायगढ़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची रायगढ़
24-Sep-2023 7:46 PM
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची रायगढ़

भाजपा नेता सुनील रामदास ने किया आत्मीय स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 24  सितंबर।  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का स्थानीय ढीमरापुर चौक के आगे बाईपास मार्ग पर आत्मीय स्वागत किया। 

उन्होंने संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन से अह्वान भी किया था कि अधिक से अधिक संख्या में आकर संवाद से विमर्श तक की स्थिति निर्माण हेतु चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का स्वागत करें। उसे दृष्टिगत रखते हुए ढीमरापुर चैक के आगे बाईपास मार्ग पर यात्रा के स्वागत हेतु आमजन की उपस्थिति भी देखी गई। उक्त परिवर्तन यात्रा तमनार से बोइरदार होते हुए रायगढ़ के ढीमरापुर चौक के बाईपास मार्ग से चपले के लिए प्रस्थान कर रही थी। वहां पहुंच कर सुनील रामदास ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में पहुंची परिवर्तन यात्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए सुनील रामदास ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था में कुछ उत्कृष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु परिवर्तन का प्रयास बराबर से चलाया जाता रहा है। वही परम्परा भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में आज भी देखी जा रही है। 

किसी भी समाज में सामाजिक मूल्य उसके सामाजिक पृष्ठभूमि के धरोहर होते हैं। यही कारण है कि आज भी भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों में हमें यह व्यवस्था देखने को मिलती है। 

उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा में जनता से संवाद करते हुए हमारे नेता गण रायगढ़ पहुंचे। जिसका उद्देश्य समाज में विमर्श के उत्पत्ति का रहा है। जिससे कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकासोन्मुखी व्यवस्था की स्थापना की जाए। इसमें जनता की उपस्थिति ने यह सिद्ध किया है कि जनता ने हमारे संवाद में सकारात्मक पहलू को देखा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news