दुर्ग

भारती विवि में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता
27-Sep-2023 2:43 PM
भारती विवि में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितम्बर।
भारती विवि, दुर्ग के जन्तुविज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग तथा पर्यावरण जलवायु संरक्षण समन्वयक के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर  पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘वैश्विक पर्यावरणीय सार्वजनिक स्वास्थ्य’ हर दिन हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खड़ा होना था। 

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सुंदर व मार्मिक पोस्टर बनाया। प्रतियोगिता के आरंभ में डॉ. समन सिद्दीकी ने प्रतियोगिता की थीम से परिचय कराया। डॉ. चांदनी अफसाना ने पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के विषय से संबंधित जानकारी दी। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में श्रीमती गरिमा बंछोर सहायक प्राध्यापक जैवप्रोद्यागिकी तथा सपना पांडेय सहायक प्राध्यापिका फूड एंड न्यूट्रीशन विभाग शामिल थीं।

इन्होंने विद्यार्थियों के प्रतिभा को सराहा तथा उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें दीं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एस. सी. वनस्पति शास्त्र तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लीना साहू, द्वितीय स्थान पर बी.एस-सी. तृतीय वर्ष की छात्रा दीपांक्षा साहू एवं तृतीय स्थान पर बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर का छात्र अमर पटेल रहे। विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंशु दीप खलखो तथा सुश्री लीलम चंद्राकर का विशेष योगदान था। इस प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की समस्त प्राध्यापिकाएं उपस्थित थीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news